Uttarakhand Atal Ayushman Yojana 2022 उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना 2022

0
1274
Uttarakhand Atal Ayushman Yojana 2022
Uttarakhand Atal Ayushman Yojana 2022

गरीब लोगो को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से अटल आयुष्मान योजना की शुरुआत उत्तराखंड में 25 दिसम्बर 2018 को किया गया। इस योजना के तहत 5 लाख ₹ तक का मुफ्त इलाज सुविधा प्रदान किया जाता है। लेकिन गम्भीर बीमारियों और दुर्घटनाओं को छोड़कर अन्य सभी बीमारियों का इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भर्ती होना अनिवार्य है। अगर सरकारी अस्पताल में मरीजो का इलाज नहीं हो पाता है, तो सूचिबद्ध अस्पतालों में मरीज को रेफर करने की व्यवस्था की गयी है। इमर्जेंसी में सूचिबद्ध अस्पतालों में बिना रेफर के भी इलाज कराया जा सकता है। यह पूरी तरह से कैशलेस और पेपरलेस योजना है।

23 सितम्बर 2018 को प्रधानमंत्री द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना प्रारम्भ की गई थी। इसके तहत उत्तराखंड के लगभग 5 लाख परिवारों को गम्भीर बीमारी के लिए 5 लाख ₹ तक की मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध कराई जाती है। इसी को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार ने अटल आयुष्मान योजना प्रारम्भ की। जिसके तहत 18 लाख अतिरिक्त परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा प्रदान करने की घोषणा की गई। इस प्रकार उत्तराखंड राज्य के लगभग समस्त 23 लाख परिवारों को इस योजना के अंतर्गत सामान्य एवं गम्भीर बीमारियों का निःशुल्क चिकित्सा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।

योजना का नाम अटल आयुष्मान योजना
राज्य उत्तराखण्ड
घोषणा तिथि 25 दिसम्बर 2018
उद्देश्य राज्य के निवासी को मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना
लाभार्थी उत्तराखण्ड के समस्त निवासी लगभग 23 लाख परिवार
लाभ 5 लाख ₹ तक
वेबसाइट http://ayushmanuttarakhand.org/

 

उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना 2022 का उद्देश्य (Uttarakhand Atal Ayushman Yojana 2022: Objectives)

अटल आयुष्मान योजना का उद्देश्य राज्य की समस्त लोगो को मुफ्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना और उनपर पड़ने वाले चिकित्सा खर्च के बोझ को कम करना है।

उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना 2022 के लाभार्थी परिवार की पात्रता (Uttarakhand Atal Ayushman Yojana 2021: Eligibility)

  • इस योजना में उत्तराखण्ड राज्य के समस्त परिवार पात्र हैं।
  • ऐसे परिवार जो सी.जी.एच.एस अथवा केंद्रीय/अन्य सरकारी स्वास्थ्य बीमा योजना द्वारा लाभान्वित है, वो इस योजना के पात्र नहीं है।
  • अटल आयुष्मान योजना की पात्रता जानने के लिए राशन कार्ड संख्या, वोटर आईडी EPIC संख्या/ एम.एस. बी. वाई. कार्ड संख्या के आधार पर निम्न प्रकार से जानकारी प्राप्त की जा सकती है :-
  • नजदीकी सरकारी अस्पताल से
  • सामुदायिक सेवा केंद्र से
  • मोबाइल एप्प (अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना) से
  • वेबसाइट http://ayushmanuttarakhand.org/ से

उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन एवं गोल्डन कार्ड (Uttarakhand Atal Ayushman Yojana 2022: Golden Card)

उपचार का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर गोल्डन कार्ड बनवाना होगा। यह कार्ड आपके नजदीकी अस्पताल अथवा सामुदायिक सेवा केंद्र से बनवाया जा सकता है। गोल्डन कार्ड बनवाने में आधार कार्ड जरुरी है। परिवार के सभी सदस्य अपना गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं।

उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना 2022 के तहत उपचार कैसे करवाएं (Uttarakhand Atal Ayushman Yojana 2022: Treatment)

उपचार के समय अपना गोल्डन कार्ड और आधार कार्ड रखना आवश्यक है। अगर गोल्डन नहीं बना हो तो अपने साथ राशन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी, MSBY कार्ड ले जाना आवश्यक है, ताकि वही पर गोल्डन कार्ड बनाकर लाभार्थी का उपचार किया जा सके। उपचार के दौरान मरीज के सहायता के लिए सभी अस्पताल में आरोग्य मित्र को तैनात किया गया है।

उत्तराखंड अटल आयुष्मान योजना 2022 की विशेषता (Uttarakhand Atal Ayushman Yojana 2022: Guidelines)

  • इस योजना का लाभ राज्य के समस्त जनता को मिलेगा।
  • पात्र लाभार्थी परिवार के सभी उम्र के सभी सदस्य इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • लाभार्थी एवं उसके परिवार के सदस्यों का विवरण मोबाइल ऐप्प (अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना) एवं वेबसाइट http://ayushmanuttarakhand.org/ पर देखा जा सकता है।
  • उपचार के समय आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • योजना से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए टॉल फ्री हेल्प लाइन नम्बर 104 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

योजना के अंतर्गत आनेवाली बीमारीयां :

इस योजना के अंतर्गत 1350 रोग अवस्थाओं को चिन्हित किया गया है।

क्रम सं. रोग अवस्था/बीमारी का विवरण पैकेजों की संख्या
1 हृदय रोग 130
2 नेत्र रोग 42
3 नाक, कान, गला 94
4 हड्डी रोग 114
5 मूत्र रोग 161
6 महिला रोग 73
7 शाल्य रोग 253
8 न्यूरो सर्जरी, न्यूरो रेडियोलॉजी एवं प्लास्टिक सर्जरी, बर्न रोग 115
9 दन्त रोग 09
10 बाल रोग 156
11 मेडिकल रोग 70
12 कैंसर रोग 112
13 अन्य 21

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here