Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2022 राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन

0
1640
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2022
Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2022

क्या आपको पता है राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है और आप इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते है। राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना राजस्थान सरकरा द्वारा चलाई गयी योजना है राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत अगर कोई भी राजस्थान का रहने वाला व्यक्ति अंडर कास्ट शादी करता है तो उस व्यक्ति को सरकार की तरफ से 5 लाख की नकद राशि दी जाएगी। जैसा की इस समय में ज्यादा तर लोग अपने लिए खुद जीवन साथी ढूंढ ले रहा है। ऐसे में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री भी इंटर कास्ट मैरिज को बढ़ाना देने के लिए 5 लाख रुपए की लागत राशि इंटर कास्ट मैरिज करने वाले को दी देंगे। ताकि राजस्थान में इंटर कास्ट मैरिज को प्रोत्साहन दिया जा सके। आज के समय में कोई भी लड़का किसी भी कास्ट के लड़की के साथ शादी कर रहा है ऐसे में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री इंटर कास्ट मैरिज प्रोत्साहन योजना से नौजवानों को प्रोत्साहित करने के लिए इस राशि को दान के रुप में देंगे। जो भी लड़का या लड़की अपने कास्ट से इंटर कास्ट में शादी करता है उसको राजस्थान सरकार राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तरफ 5 लाख की आर्थिक मदद दी जाएगी।

राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 (Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2022)

जैसा की हम सभी लोग जानते है कि इस समय में ज्यादा तर लोग इंटर कास्ट मैरिज यानि  की लव मैरिज करना ज्यादा पसंद करते है। आज के समय में कोई भी लड़का किसी भी कास्ट की लड़की से शादी कर रहा है। तो ऐसे में राजस्थान सरकार उनको लोगों को प्रोत्साहन देने के लिए उनको 5 लाख रूपय की नगद राशि दान के रूप में दे रही है। अगर को भी व्यक्ति इस राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तरह आवेदन करना चाहता है तो वो हमारे इस आर्टिकल को पड़ने के बाद आसानी से आवेदन कर सकता है। हम आपको अपने इस में बातएंगे कि राजस्थान इंटर कास्ट मैरिज करने के लिए क्या पात्रता रखी गई है। और इसके लिए क्या जरूरी कागजात हैं। तो चलिए विस्तार से जानते है राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के बारे में।

राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 के लाभ (Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2022: Benefits)

  1. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत अगर राजस्थान का कोई भी व्यक्ति इंटर कास्ट मैरिज करता है तो उसको राजस्थान सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उन्हें ‘एकमुश्त’ राशि मिलेगी तो नया घर बसाने में सुरक्षा रहेगी।
  2. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत इंटर कास्ट मैरिज करने वाले लोगों को राजस्थान सरकार 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद करेगी।
  3. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत इंटर कास्ट मैरिज करने वाले लोगों को अपना घर बनाने के लिए कोई भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
  4. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना इंटर कास्ट मैरिज करने वालो को आर्थिक मदद देने के लिए बनाई गई है ताकि समाज में किसी भी जाति का भेदभाव ना हो सके और समाज को एक समान बनाया जा सके।
  5. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता लाना और समाज की पुरानी कुरीतियों को खत्म करना है।

राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए पात्रता (Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2022: Eligibility)

  1. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करने वाला आवेदनकर्ता राजस्थान का स्थाई निवासी होना चाहिए।
  2. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन करने वाला आवेदनकर्ता की उम्र 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  3. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का अगर को व्यक्ति लाभ लेना चाहता है तो वह अपराधी मामलों में नहीं होनी चाहिए।
  4. राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत लाभ लेने वाले व्यक्ति के पास विवाह प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
  5. जो अंतर्जातीय प्रोत्साहन योजना का लाभ लेना चाहता है उसकी सलाना वार्षिक आय ढाई लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।

राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए जरुरी कागजात (Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2022: Required Documents)

  1. मैरिज सर्टिफिकेट होना चाहिए
  2. दोनों लोगों की आधार कार्ड की कॉपी चाहिए
  3. वोटर कार्ड
  4. पैन कार्ड
  5. जाति प्रमाण पत्र
  6. बर्थ सर्टिफिकेट होना चाहिए
  7. आय प्रमाण पत्र
  8. जोड़े की संयुक्त फोटो

राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन (Rajasthan Inter Caste Marriage Scheme 2022: Registration Process)

    1. अगर आप राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए सबसे पहले आपको इनकी ऑफिसियल वेबसाइट “https://sjms.rajasthan.gov.in/sjms/Login.aspx” पर जाना होगा।
    2. योजना के अनुसार लाभ प्राप्त करने हेतु प्रार्थी अपने गृह जिले में ई-मित्र, राजस्थान एस.एस.ओ. के माध्यम से एस.जे.एम.एस. पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
    3. योजना के अनुसार वांछित आवश्यक दस्तावेज आवेदन करते समय ऑनलाईन स्कैन कर अपलोड किये जायेंगे।
    4. किसी भी स्थिति में विवाह के एक वर्ष पश्चात् आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की छूट नहीं होगी। ऎसे आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
राजस्थान सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here