प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2022 | Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra 2022 | PMMSK

0
3694
Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra
Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra 2021

नवम्बर 2017 में प्रधानमंत्री श्रीं नरेंद्र मोदी ने महिला शक्ति केंद्र की शुरुआत की। महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत 640 जिलों में महिला शक्ति केन्द्र बनाने का लक्ष्य रखा गया। ये केंद्र महिला केन्द्रित योजनाओं को महिलाओ तक सुविधा पूर्ण तरीकों से पहुँचाने के लिए गाँव, ब्लॉक और राज्य स्तर के बीच कड़ी का काम और जिला स्तर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजनाओं को भी मजबूती प्रदान करेगी।

योजना का नाम महिला शक्ति केंद्र
योजना का शुरुआत नवम्बर 2017
उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक कर उसका सर्वांगींग विकास करना।
लाभार्थी महिलाएं एवं बच्चे
वेबसाइट http://www.nari.nic.in

 

इस योजना के सफलता के लिए कॉलेजो के छात्र स्वयंसेवको के माध्यम से सामुदायिक सहभागिता बढ़ाये जाने हैं। इस योजना का शुरुआत देश के 115 अति पिछड़े जिलों के ब्लॉकों से की जायेगी। स्वयंसेवक छात्र व एनजीओ परिवर्तन एजेंट के रूप में आँगनवाड़ी की महिला सदस्यों के साथ मिलकर ग्रामीण महिलाओं को सरकार द्वारा चलायी जाने वाली महिलाओं के हित की योजनाओं, बच्चो के पोषण, लिंग समानता, महिलाओं के अधिकार आदि के बारे में जागरूकता लाने का काम करेंगे। जिससे महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बनाया जा सके और नवजात बच्चो को कुपोषण की समस्या से निजात पाया जा सके तथा बच्चियों की शिक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2022 का क्रियान्वयन (Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra 2022: Objectives)

Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra
Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra

महिला शक्तिकेंद्र के माध्यम से जिला एवं ब्लॉक स्तरीय बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना सहित महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण मिशन नामक अम्ब्रेला योजना को 640 जिलों में चरणबद्ध तरीको से सफलतापूर्वक क्रियान्वयन करने में महिला शक्ति केंद्र सहयोग करेगी। इस योजना के तहत सभी उपयोजनाओं की योजना, समीक्षा और मॉनिटरिंग के लिए राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और जिला स्तर पर एक सामान्य कार्यबल गठित किया जायेगा, जिसका उद्देश्य कार्यवाही के अभिसरण और लागत प्रभावित को सुनिश्चित करता है। नीति आयोग द्वारा दिए गए सुझाव के अनुसारसभी उप योजनाओं के लिए सूचको पर आधारित मॉनिटरिंग के लिए तंत्र की स्थापना की जायेगी। सभी उप योजनाओं का केंद्रीय स्टार पर, राज्य, जिला और ब्लॉक स्तर पर एक अन्तर्निहित मॉनिटरिंग ढांचा है। ब्लॉक स्तरीय समिति में निम्नलिखित सदस्य होंगे :

  • जिले या ब्लॉक में चलाये जा रहे कॉलेजो के चार सदस्य
  • जिले का एक सरकारी प्रतिनिधि
  • ब्लॉक के एक प्रतिनिधि
  • महिला स्वयं सहायता प्रतिनिधि के दो सदस्य।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2022 के ब्लॉक स्तरीय कार्य (Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra 2022)

  • ग्राम स्तर पर महिलाओं को सुदृढ़ करने के लिए उन्हें एकत्रित करना।
  • ग्रामसभा, पंचायतीराज संस्थाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों के कार्यप्रणाली में महिलाओं की भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना।
  • कार्यकर्ताओ द्वारा सरकारी योजनाओं और जानकारी को ग्रामीण महिलाओं में प्रसारित करने की प्रक्रिया को सरल बनाना और महिलाओं को उसके विकास से सम्बंधित योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित और सहायता करना।
  • सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रम में नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे – आधार कार्ड, आवासीय प्रमाणपत्र, आदि बनवाने में महिलाओं का मदद करना।
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की प्रचार-प्रसार में जिला स्तरीय महिला केंद्र की सहायता करना।
  • पंचायती वन स्टॉप सेंटर, ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण समिति/ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस जैसे प्लेटफॉर्म के प्रयासों द्वारा शिकायत निवारण प्रणाली को सरल बनाना।
  • महिला शक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं द्वारा उसी क्षेत्र में कार्यरत सिविल सोसाइटी संगठन, NGO से जोखिम भरे अवसरों पर सहायता के लिए समन्वय स्थापित करना।
  • राज्य में महिलाओं और बच्चो के प्रति हिंसा, शिक्षा, वित्त, स्वाथ्य एवं पोषण से सम्बंधित, आजीविका के क्षेत्र में काम कर रहे सरकारी, सिविल सोसाइटी संगठन, पंचायतीराज संस्थाओं की ग्रामीण महिलाओं का पहचान करना।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2022 से लाभ (Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra 2022: Benefits)

  • यह योजना महिलाओं के प्रति हिंसा में कमी लायेगी।
  • महिलाओं एवं कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
  • ग्रामीण महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी।
  • सरकार द्वारा चलाये जा रहे महिलाओं के हित की योजनाओं और उनका लाभ लेने के लिये प्रोत्साहन एवं जागरूकता का विकास होगा।

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र 2022 का विवरण (Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra 2022: Description)

  • इस योजना में स्थानीय कॉलेजो के लगभग 3 लाख से अधिक स्वयंसेवी छात्र शामिल होंगे।
  • बजट में 14 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों पर महिला शक्ति केन्द्र स्थापित करने के लिए 500 करोड़ ₹ आवंटित किया गया था।
  • इस योजना के तहत महिलाओं का यौन उत्पीड़न, महिलाओं एवं बच्चो का स्वास्थ्य, पुलिस एवं क़ानूनी सहायता प्रदान करने के लिए 150 वन स्टॉप सेंटर स्थापित किये जाएँगे।
सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here