Jharkhand Pension Yojana 2022 How To Apply Online UP Pension Scheme 2022 झारखंड पेंशन योजना 2022

5
3830
Jharkhand Pension Yojana 2022
Jharkhand Pension Yojana 2022

झारखंड सरकार द्वारा 600 रुपए प्रति माह मिलने वाली विकलांगों, वृद्धों, तथा विधवाओं राशि को बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह करने जा रही है। झारखंड सरकार के इस निर्णय से करीब 20 लाख लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में झारखंड में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस योजना का फैसला किया। मंत्रिमंडल ने केंद्र और राज्य प्रायोजित पेंशन योजना के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन में राज्यांश की राशि बढ़ा दी। अब इस योजना के तहत लाभार्थियों को कुल एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इतना ही नहीं अब झारखंड सरकार ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना में भी राज्यांश की राशि बढ़ा दी गई है अब इन योजनाओं में भी झारखंड सरकार प्रतिमाह 1000 रुपये पेंशन देगी। सरकार द्वारा इन योजनाओं की राशि को बढ़ाने का मुख्य कारण यह है की राज्य के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया जाए। झारखंड विकलांग/वृद्धावस्था/विधवा पेंशन में की जाने वाली वृद्धि की घोषणा झारखंड सरकार द्वारा वर्ष 2019-20 के बजट में की गयी थी। झारखंड सरकार द्वारा पेंशन राशि बढ़ाने का मुख्य कारण यह भी है कि वृद्ध, विधवा तथा विकलांग लोगों की आर्थिक सहायता की जाए। झारखंड सरकार द्वारा इसी तरफ की बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है।

झारखंड राज्य सरकार बजट 2019-20 में बुढ़ापा पेंशन (Old age pension), विधवा पेंशन (widow pension) और विकलंग पेंशन योजना में वृद्धि की घोषणा करेगा। अगले साल से सभी पेंशन लाभार्थियों को 600 रुपये प्रतिमाह की जगह 1,000 रूपये प्रतिमाह पेंशन दी जाएगी। यह बड़ी हुई पेंशन की राशि सीधा लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी। सरकार के इस निर्णय से बुजुर्ग / वृद्ध लोगों, विधवा महिलाओं और विकलांग व्यक्तियों (PWDs) को काफी हद तक लाभ पहुंचेगा और उनके जीवन स्तर में वृद्धि होगी। इसके अलावा लाभार्थी खाते में पेंशन को सीधे क्रेडिट करने से मध्यस्थों की आवश्यकता को खत्म करने में मदद मिलेगी और इस प्रकार बिचौलियों को कम किया जा सकेगा। राज्य सरकार लगातार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि पेंशन योजना लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। झारखंड सरकार राज्य में किसानों, गरीबों, युवाओं और महिलाओं के विकास और कल्याण की दिशा में प्रतिबद्ध है। इसके अलावा सरकार समाज के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए बूढ़े लोगों, विधवा और विकलांग व्यक्तियों पर विशेष जोर दे रही है।

झारखंड पेंशन योजना 2022 की मुख्य जानकारी (Jharkhand Pension Yojana 2022: Guidelines)

झारखंड की वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजना का लाभ झारखंड के मूल निवासियों को मिलेगा। यह योजना झारखंड सरकार की सरकारी योजनाओं में से एक है। झारखंड राज्य के लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। इस लिए झारखंड सरकार द्वारा यह कदम उठाए गए है। तो चलिए आज हम आपको झारखंड वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजना से जुडी मुख्य जानकारी देंगे।

  1. झारखंड सरकार द्वारा इस पेंशन वृद्धि की घोषणा 2019 – 2020 बजट में की गयी थी।
  2. झारखंड सरकार द्वारा यह वृद्धि विकलांगों, वृद्धों तथा विधवाओं की पेंशन में की गयी है।
  3. झारखंड सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन राशि सीधा लोगों के खातों में जाएगी।
  4. ताकि लोग अपनी जरूरतों के अमुसार अपने बैंक अकाउंट से राशि निकाल सकते है।

झारखंड वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजना 2022 के लाभ (Jharkhand Pension Yojana 2022: Benefits)

  1. झारखंड सरकार द्वारा चलाई गयी इस योजना का लाभ झारखंड के विकलांग, वृद्ध तथा विधवाओं लोगों को मिलेगा।
  2. अब झारखंड के लोगों को 600 रुपए पेंशन राशि की जगह सरकार द्वारा 1000 रुपए प्रतिमाह पेंशन प्रदान कराई जाएगी।
  3. झारखंड सरकार द्वारा चलाई गयी इस योजना का विकलांग, वृद्ध तथा विधवाओ के जीवन स्तर में काफी सुधार होगा।
  4. झारखंड सरकार द्वारा योजना की धनराशि सीधे पेंशनरों के बैंक एकाउंट्स में जाएगी।

झारखंड वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन योजना की संख्या

  1. 441264 वृद्ध पेंशनर हैं प्रदेश में
  2. 157246 हैं विधवा पेंशनर
  3. 75389 हैं दिव्यांग पेंशनर

5 COMMENTS

  1. मैं अपने आंख से 45℅ विकलांग हूँ, क्या मुझे विकलांग पेंशन मिलेगा? मैं कैसे अप्लाई करूँगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here