Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2022 गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2022 Registration Process

0
1386
Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2022
Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2022

गुजरात सरकार ने ना केवल अपने राज्य की कन्याओं / नौजवानों / व्यापारियों आदि के लिए योजनाएं बनाई हैं, बल्कि अपने राज्य के किसानों के लिए भी योजनाएं तैयार की हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना इस योजना की घोषणा 10 अगस्त, 2020 को मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी द्वारा की गई थी।

इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की विपदा आने पर “जिला विकास अधिकारी” द्वारा बनाई गई “सर्वे टीम” प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेगी। रिपोर्ट के आधार पर यह तय किया जाएगा कि प्रभावित किसानों को कितनी वित्तीय राशि सहायता के तौर पर मुहैया करवाई जाए। “मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना” केवल 1 साल के लिए ही है। इसके तहत गुजरात सरकार राज्य के लगभग 56 लाख किसानों को लाभ पहुंचाया जाएगा।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2022 के लाभ (Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2022: Benefits)

  • इस योजना के अंतर्गत किसी भी प्रकार की प्राकृतिक विपदा आने पर किसानों को बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिया जाएगा।
  • बाढ़ या बेमौसम बारिश के कारण बर्बाद हुई खरीफ की फसल पर सरकार द्वारा 4 हेक्टेयर की फसल का मुआवजा दिया जाएगा।
  • 60%  फसल बर्बाद होने पर प्रति हेक्टेयर के हिसाब से ₹20000 की सहायता प्रदान की जाएगी।
  • 60% से ज्यादा फसल बर्बाद होनेप्रति हेक्टेयर के हिसाब से ₹25000 का हर्जाना उपलब्ध करवाया जाएगा।
  • इस योजना के अनुसार बिना कोई भी प्रीमियम दिए किसानों को एक लाख तक का फसल बीमा मिलेगा।
  • यदि फसल प्राकृतिक आपदा की वजह से बर्बाद होती है, तो किसान को “स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड” के तहतमुआवजे की रकम प्रदान की जाएगी।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2022 के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश (Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2022: Guidelines)

  • इस योजनाका लाभ केवल गुजरात के किसान ही ले सकते हैं, अन्य राज्य के किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • हर जातीय वर्ग के किसान इस योजना के अनुसार लाभ लेने के लिए योग्य हैं।
  • जो भी किसान इस योजना के अंतर्गत लाभ लेना चाहता है, उसके लिए इस योजना मेंअपना नाम रजिस्टर करना अनिवार्य है। बिना नाम रजिस्टर करवाएं किसान, आपदा में बर्बाद हुई फसल का मुआवजा नहीं प्राप्त कर सकता।
  • इस योजना का लाभ केवल किसानों को प्रदान किया जाएगा, अन्य व्यवसाय में सम्मिलितनागरिक इस योजना का लाभ नहीं ले सकते।
  • योजना का लाभ केवल पंजीकृत किसान ही उठा सकते हैं, जिनको किसान खाताधारक और वन अधिकार अधिनियम के तहतमान्यता प्राप्त हो।

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2022: Required Documents)

  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

गुजरात मुख्यमंत्री किसान सहाय योजना 2022 पंजीकरण प्रक्रिया (Gujarat Mukhyamantri Kisan Sahay Yojana 2022: Registration Process)

अभी इस योजना के लिए कोई भी प्रक्रिया आरंभ नहीं की गई है। “मुख्यमंत्री किसान सहायता” के लिए ऑनलाइन आवेदन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जब भी इस योजना के लिए आवेदन आरंभ किया जाएगा। तब इसकी जानकारी सरकार द्वारा किसानों तक पहुंचा दी जाएगी।

इस योजना की शुरुआत केवल इसलिए की गई है कि संकट के समय बर्बाद हुई फसलों के लिए किसानों को कम से कम उतना मुआवजा दिया जाए ताकि वह अपनी फसल पर हुए खर्चे को पूरा कर सकें। किसानों का मनोबल बढ़ाना और उनके संकट की घड़ी में उनके काम आना, इस योजना के पीछे यही एक कारण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here