Chhattisgarh Mukhyamantri Sukhad Sahara Yojana 2022 छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना 2022योजना के लिए पात्रता

0
2032
Chhattisgarh Mukhyamantri Sukhad Sahara Yojana 2022
Chhattisgarh Mukhyamantri Sukhad Sahara Yojana 2022

क्या आपको पता है छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना क्या है और आप कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते है कैसे आप इसका लाभ उठा सकते है। छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना छत्तीसगढ़ सरकार और समाज कल्याण विभाग द्वारा शुरू की गयी एक ऐसी योजना है। छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना अंतर्गत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा और परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें जीवन यापन करने हेतु सहयोग दिया जाता है। छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना अंतर्गत गरीब विधवा और परित्यक्त महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रू. 350 प्रतिमाह धनराशि प्रदान की जायेगी। छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना समाज में उन लोगों को लाभ प्रदान करेगी जो शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से कमजोर है। छत्तीसगढ़ राज्य के ऐसे जरुरत मंद लोगों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने इस योजना की शुरुआत की है। पहले छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना की पेंशन राशि रु 200 प्रतिमाह थी। जिसे अब बढ़ा कर रु 350 प्रति माह कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना में छत्तीसगढ़ राज्य की 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की परित्यकता महिला भी आवेदन कर सकती है। अब तक छत्तीसगढ़ में 2.5 लाख से ज्यादा महिलायें छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना से लाभान्वित हो रहीं है। अगर आप छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना में आवेदन करना चाहते है तो इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन कर सके है। छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना के तहत आवेदन के पश्चात पात्र लाभार्थियों को पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में हस्तांरित कर दी जायेगी।

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया है कि छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य में जो भी महिलायें गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रही हैं। वह अभी महिलाएं छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। सुखद सहारा योजना के अंतर्गत राज्य की महिलाओं को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना के तहत छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित तहत प्रदेश की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ प्रदान किया जायेगा। यह छत्तीसगढ़ की गरीब महिलाओं के लिए एक बहुत ही लाभदायक योजना है। योजना का प्रमुख उद्देश्य राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को सरकार के द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान करना हैं। जिससे वह अपना जीवन बिना किसी परेशानी के आराम से जी सकें।

छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना 2022 का उद्देश्य (Chhattisgarh Mukhyamantri Sukhad Sahara Yojana 2022 : Objectives)

छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले विधवा और परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर जीवन-यापन करने सहयोग देना है। इस योजना का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की गरीबी रेखा से नीचे की विधवा और परित्यक्त महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के साथ साथ आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। ताकि अपनी छोटी छोटी जरूरतों के लिए विधवा और परित्यक्त महिलाओं को किसी के आ गए हाथ न फैलाना पड़े। वो खुद अपनी जरूरतों तो छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना से मिली धनराशि से पूरा कर पाए। छत्तीसगढ़ में आज भी बहुत सारी ऐसी विधवा और परित्यक्त महिलाएं है जिनको छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना के बारे में नहीं पता। जिसके कारण वो इस योजना का लाभ नहीं उठा पाती। अगर आपके घर या आस पास में ऐसी महिलाये है तो आपको उनको इन योजनाओं के बारे में उनको बताना चाहिए। जिससे की वो भी छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना का लाभ उठा पाए।

छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना 2022 के लिए पात्रता (Chhattisgarh Mukhyamantri Sukhad Sahara Yojana 2022 : Eligibility)

  1. छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना में आवेदन करने वाली महिला को छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  2. छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना में आवेदन करने वाली महिला की उम्र 18 वर्ष से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  3. छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना का लाभ बीपीएल श्रेणी की महिलायें प्राप्त कर सकती है।
  4. छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना के लिए 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की परित्यक्ता महिला भी इस योजना के तहत पेशन के लिए आवेदन कर सकती है।

छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Chhattisgarh Mukhyamantri Sukhad Sahara Yojana 2022 : Required Documents)

  1. राशन कार्ड
  2. आधार कार्ड
  3. छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र
  4. आयु प्रमाण पत्र
  5. मतदाता पहचान पत्र
  6. बैंक पासबुक
  7. पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  8. महिला के परित्यक्ता होने पर पति द्वारा छोड़े जाने का प्रमाण पत्र।

छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना 2022 के लिए आवेदन (Chhattisgarh Mukhyamantri Sukhad Sahara Yojana 2022 : Registration Process)

  1. छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना के लिए आप आवेदन सिर्फ ऑफलाइन ही कर सकते है
  2. छत्तीसगढ़ सुखद सहारा योजना का लाभ लेने के लिए सबसे पहले आवेदकों को आवेदन फार्म भरना होगा।
  3. फॉर्म में पूछी गयी सारी महत्वपूर्ण जानकारी को अच्छे से भरें। और सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी के साथ फॉर्म को छत्तीसगढ़ राज्य के शहरी क्षेत्र के निवासी आवेदक को नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम कार्यालय में आवेदन फॉर्म जमा कराएं।
  4. प्रदेश की ग्रामीण क्षेत्र की आवेदक महिलाओं के आवेदन फॉर्म ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा।
  5. अगर आपको कुछ चीजें समझ न आये तो आप इनकी ऑफिसियल वेबसाइट https://sw.cg.gov.in/pleasant-support-scheme पर जा कर भी पता कर सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here