Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2022 ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया

0
1485
Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2022
Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2022

ओडिशा सरकार ने अपने राज्य के स्कूली विद्यार्थियों को सशक्त करने हेतु “बीजू युवा सशक्तिकरण योजना का आयोजन किया। इस योजना के अंतर्गत मेरिटोरियस विद्यालयों के 11वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मुफ्त में लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को नई तकनीक से जोड़ने की प्रक्रिया आरंभ की गई है।

बीजू युवा सशक्तिकरण योजना की घोषणा ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री नवीन पटनायक जी द्वारा की गई है। अलग-अलग डिपार्टमेंट में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस योजना के अनुसार लगभग 15 हजार के करीब विद्यार्थियों को लाभ पहुंचाया जाएगा। लैपटॉप के माध्यम से विद्यार्थियों को परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा।

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना 2022 का उद्देश्य (Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2022: Objectives)

इस योजना का उद्देश्य यह है कि विद्यार्थियों को नई तकनीक से जोड़ा जाए और उन्हें डिजिटल दौर की पढ़ाई के लिए तैयार किया जाए। उनकी शिक्षा में सुधार करने हेतु ही इस योजना को तैयार किया गया है। डिजिटलाइजेशन की तरफ ध्यान देते हुए ही सरकार ने विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप मुहैया करवाने का आदेश दिया है।

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना 2022 का लाभ (Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2022: Benefits)

  • 11वीं-12वीं के छात्रों को इस योजना के अंतर्गत मुफ्त लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।
  • टेक्नोलॉजी तथा डिजिटल एडवांसमेंट को ध्यान में रखते हुए नई जनरेशन के लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।
  • विद्यार्थियों को शिक्षा हासिलकरते वक्त आने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
  • दूरदराज के शिक्षा केंद्रों से घर बैठे ही ऑनलाइन क्लासेस अथवा ऑनलाइन कोर्स लैपटॉप पर ही शुरू कर पाएंगे।
  • छात्र-छात्राओं कोऑनलाइन पढ़ाई हासिल करने में आसानी होगी।

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना 2022 के तहत जारी किए गए दिशा निर्देश (Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2022: Guidelines)

  • 30 केंद्र स्थापित किए गए हैं जो विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे, वहीं से विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध होंगे।
  • मेरिटोरियस स्कूलों के विद्यार्थियों को लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे।
  • इस योजना के अंतर्गत अलग-अलग डिपार्टमेंट तय किए गए हैं, जिनके अनुसार लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।

डिपार्टमेंट तथा लैपटॉप की गिनती निम्नलिखित अनुसार है

  • Arts में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को 5445 लैपटॉप बांटे जाएंगे ।
  • Commerce  विभाग में पढ़ाई कर रहे 1196 विद्यार्थियों को मुफ्त लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
  • Science में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को 6969 लैपटॉप बांटे जाएंगे।
  • Professional courses कर रहे 200 विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे जाएंगे।
  • 390 विद्यार्थी जो संस्कृत की पढ़ाई कर रहे हैं, उनको मुफ्त लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे।

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना 2022 आवेदन के लिए पात्रता (Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2022: Eligibility)

  • इस योजना का लाभ केवल ओडिशा राज्य में रहने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा।
  • जिन विद्यार्थियों नेबारहवीं कक्षा सरकारी स्कूल से उत्तीर्ण की हो, उन्हीं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
  • आखिरी परीक्षा में 70% अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को ही इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
  • विद्यार्थी की आयु 18 से 25 साल के बीच में होनी चाहिए।
  • वह उम्मीदवार जिन्होंने उपाश्रय डिग्रीहासिल की है, उनको भी इस योजना के अंतर्गत लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना 2022 आवश्यक दस्तावेज (Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2022: Required Documents)

  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की मार्कशीट
  • आयु का प्रमाण पत्र
  • जातीय प्रमाण पत्र

ओडिशा बीजू युवा सशक्तिकरण योजना 2022 आवेदन प्रक्रिया (Biju Yuva Sashaktikaran Yojana 2022: Registration Process)

  • आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://dheodisha.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके उपरांतबीजू युवा सशक्तिकरण के तहत एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  • मांगी गई सारी जानकारीअथवा आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • विद्यार्थीको एप्लीकेशन से संबंधित ऑफिस / कॉलेज / विभाग / प्रिंसिपल / ऑफिस आदि भरने के उपरांत “submit” बटन पर क्लिक करना होगा।
  • Submit बटन पर क्लिक करते ही एप्लीकेशन फॉर्म जमा हो जाएगा और आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग द्वारा एक सूची तैयार की जाएगी, जिसके तहत मुफ्त लैपटाप उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मेरिट लिस्ट चेक करना

मेरिट लिस्ट के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि किस आवेदक को इस योजना के अंतर्गत लैपटॉप उपलब्ध होगा, इसको चेक करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

  • आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Laptop distribution merit list” के विकल्प को चुनना होगा।
  • विकल्प को चलते ही जिलेवार सूची स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इस सूची के अनुसार ही लैपटॉप उपलब्ध करवाए जाएंगे यदि लिस्ट में नाम नहीं होगा तो उस आवेदक को लैपटॉप नहीं मिलेगा।

राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों की भलाई हेतु शुरू की गई योजना विद्यार्थियों को नए दौर की शिक्षा के साथ जुड़ पाएगी। विद्यार्थी नई तकनीक के सहारे शिक्षा हासिल कर पाएंगे और अपने आप को आत्मनिर्भर बना पाएंगे। समस्त भारत में होने वाली परीक्षाओं की तैयारी करने में उनको बहुत लाभ प्राप्त होगा। international courses  की शिक्षा भी हासिल करने में विद्यार्थी सक्षम हो पाएंगे।

ओडिशा सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here