प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 2022 | Beti Bachao, Beti Padhao Yojana 2022

0
2567
Beti Bachao, Beti Padhao Yojana
Beti Bachao, Beti Padhao Yojana 2021

प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 2022 (Beti Bachao, Beti Padhao Yojana 2022)

योजना का नाम बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
योजना लागू होने की तिथि 22 जनवरी 2015
उद्देश्य बालिकाओं के जन्म दर को बढ़ाना, संरक्षण देना, शादी हेतु अर्थिक मदद
लाभार्थी जन्म से लेकर 10 वर्ष की बालिकाएं
वेबसाइट https://wcd.nic.in/

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। यह योजना महिला एवं बल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव विकास मंत्रालय की संयुक्त योजना है। 22 जनवरी 2015 को निम्न लिंगानुपात वाले 100 जिलों से “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” की शुरुआत की गई। इस योजना का मुख्य उद्देश्य “बालिकाओं का संरक्षण एवं उन्हें सशक्त बनाना है।“ 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में लिंगानुपात 943 थी और यूनिसेफ ने बाल लिंगानुपात में 195 देशों में भारत का स्थान 41वां बताया है। अतः बालिका का जन्मदर को सुधाररने के साथ उसका संरक्षण बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत किया जाएगा।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ( सुकन्या समृद्धि योजना ) बेटी का एक बैंक एकाउंट खोलवाने होगा। यह एकाउंट आप बेटी के जन्म से 10 वर्ष की आयु तक खुलवा सकते हैं। इस योजना के तहत अपनी सिर्फ दो बेटियों का एकाउंट किसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाकर खुलवा सकते हैं। इस योजना के तहत आपको अपने बेटी के अकाउंट में धनराशि 14 वर्ष तक जमा करनी होगी। बेटी के 18 वर्ष आयु होने के बाद बेटी के पढाई के लिए आप कुल जमा राशि का 50% निकाल सकते हैं। बेटी का उम्र 21 वर्ष होने पर बेटी की शादी के लिए आप पूरा पैसा निकल सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 21 वर्ष बाद वापस मिलने वाली राशि :

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत बेटी के

  • बैंक अकाउंट में प्रत्येक महीने 1000 ₹ जमा करने पर

इस योजना के तहत अगर आप बेटी के बैंक अकाउंट में 1000₹ हर महीने या 12000₹ प्रति वर्ष डालते हैं, तो 14 वर्षो में कुल 168000₹ आपके द्वारा बैंक एकाउंट में जमा कराया जायेगा। 21 वर्ष बाद राशि के परिपक्वता पर आपकी बेटी को 607128₹ की धनराशि मिलेगी।

  • बैंक अकाउंट में प्रति वर्ष 1.5 लाख ₹ जमा करने पर

इस योजना के अनुसार यदि आप बेटी के बैंक अकाउंट में 1.5 लाख ₹ प्रति वर्ष जमा करते हैं और 14 साल में कुल 21 लाख ₹ जमा करते हैं, तो 21 वर्ष बाद योजना राशि के परिपक्व होने पर आपकी बेटी को 72 लाख ₹ मिलेंगे।

प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 2022 का उद्देश्य (Beti Bachao, Beti Padhao Yojana 2022: Objectives)

  • बेटियों के लिंगानुपात को बढ़ाना
  • उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करना
  • भ्रूण हत्या पर रोक लगाना
  • बाल विवाहवपर रोक लगाना
  • लड़कियों को आत्मनिर्भरता प्रदान करना।

प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 2022 का विशेषताएँ (Beti Bachao, Beti Padhao Yojana 2022: Features)

  • लाभार्थी बच्चियों का अकाउंट इस योजना के अंतर्गत बच्चियों के जन्म से 10 वर्ष तक खुलवा सकते हैं।
  • लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा और उनके सुरक्षा के लिए यह योजना एक बेहतरीन योजनाओं में एक है।
  • यह योजना लड़कियों के शादी के समय आर्थिक सहायता देगी।
  • यह योजना बहुत से ऐसे गरीब परिबार जो लड़कियों की शादी कैसे करेंगे सोंच कर भ्रूण हत्या करवाते हैं, उनपर रोक लगेगी।
  • लड़कियों को समाज में सम्मान बढेगा। लड़के एवं लड़कियों में भेदभाव में कमी आयेगी।

प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Beti Bachao, Beti Padhao Yojana 2022: Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • माता एवं पिता का पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नम्बर
  • पासपोर्ट साइज फोटो।

प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 2022 के अंतर्गत आवेदन कैसे करें (Beti Bachao, Beti Padhao Yojana 2022: Registration Process)

जो भी आवेदक इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, वो इन प्रक्रियाओं के द्वारा आवेदन कर सकते हैं।

  • आवेदक को सर्वप्रथम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के आधिकारिक वेबसाइट https://wcd.nic.in/ पर जाएँगे। इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर होम पेज दिखेगा।
  • इस पेज पर आपको Women Empowerment Scheme उसपर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जायेगा । इसपर आपको बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना पर क्लिक करना होगा। इसके बाद दिए गए सूचनाओं को ध्यान पूर्वक पढ़कर उसके निर्देशों के अनुसार फॉर्मबको भर दें।

प्रधानमंत्री बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना 2022 के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन (Beti Bachao, Beti Padhao Yojana 2022: Offline Registration)

सर्वप्रथम आप अपने नजदीक के बैंक या पोस्ट ऑफिस में जाएँ। वहाँ इस योजना के तहत फॉर्म लेने के बाद दिशा निर्देशों के अनुसार फॉर्म भर लें। इसके बाद सम्बंधित आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा कर दें।

बिहार सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here