अटल भूजल योजना 2021 | Atal Bhujal Yojana 2021 | Atal Bhujal Yojana in Hindi

0
1278
Atal Bhujal Yojana
Atal Bhujal Yojana

अटल भूजल योजना 2021 (Atal Bhujal Yojana 2021)

देश में ग्राउंड वाटर मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के लिए और आम लोगों की पानी संबंधी सहायता करने के लिए अटल भूजल योजना नामक योजना की घोषणा की गई। इस योजना के अंतर्गत 3/4 धरती के नीचे मौजूद है। उस पानी के ग्राउंड वाटर लेवल को उठाने के लिए प्रयत्न किए जाएंगे। अटल भूजल योजना अभी तक 7 राज्यों में लागू की जा चुकी है, जिनका नाम है: गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान और हरियाणा।

अभी अटल भूजल योजना के लिए बाकी राज्यों को सम्मिलित करने की योजना बनाई गई है। इस योजना के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को वर्षा के पानी का प्रबंधन करने के साथ-साथ सूक्ष्म सिंचाई, ग्राउंड वाटर मैनेजमेंट के लिए प्रेरित किया जाएगा। भारत सरकार और राज्य सरकारों द्वारा लोगों को वाटर मैनेजमेंट के लिए कई प्रकार के तरीके समझाए जाएंगे।

जल संकट के निवारण तथा वाटर लेवल मैनेजमेंट के लिए इस योजना को केंद्रीय कैबिनेट में 24 दिसंबर, 2019 को मंजूरी दे दी थी और इस योजना की घोषणा 25 दिसंबर, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिन पर की गई थी।

अटल भूजल योजना 2021 का उद्देश्य (Atal Bhujal Yojana 2021: Objectives)

एक सर्वेक्षण अनुसार धरती का तीन चौथाई हिस्सा पानी से ढका हुआ है अर्थात लगभग 71% पानी धरती के ऊपर मौजूद है और 1.6% पानी धरती के नीचे नीचे है। जो पानी धरती के ऊपर मौजूद है, वह पानी पीने लायक नहीं है क्योंकि ऊपर मौजूद पानी का 97% हिस्सा सागर और महासागर के रूप में धरती पर मौजूद है और सागर का पानी इतना खारा होता है कि उसे पी नहीं सकते। बचा हुआ 3% हिस्सा पीने लायक है, जिसमें से 2.4% पानी उत्तरी और हिस्से और ग्लेशियर में बर्फ के रूप में जमा हुआ है, सिर्फ 0.6% पानी ही है, जो नदी और तालाब में मौजूद है जो पीने लायक है, परंतु 0.6% पानी बढ़ती हुई आबादी और प्रदूषण के कारण पर्याप्त नहीं है, इसलिए धरती के नीचे जो पानी मौजूद है; उस पानी की भी बहुत ज्यादा आवश्यकता है।

धरती के नीचे मौजूद पानी के ग्राउंड वाटर लेवल को ऊपर उठाने तथा जल संरक्षण के लिए कई तरीके अपनाने के लिए लोगों को प्रेरित करना ही अटल भूजल योजना का मुख्य उद्देश्य है। लोगों को प्रेरित करके पानी के संकट को खत्म करने का सरकार द्वारा प्रयत्न किया गया है।

अटल भूजल योजना 2021 का बजट (Atal Bhujal Yojana 2021: Budget)

  • यह योजना केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई है, इसलिए इसका सारा बजट केंद्र सरकार द्वारा तय किया गया है। इस योजना के लिए 6000 करोड़ रुपए का बजट जारी किया गया है। 6000 करोड़ में से 3000 करोड़ रुपए वर्ल्ड बैंक से लोन के रूप में प्राप्त किए गए हैं, जबकि शेष 3000 करोड़ रुपए केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए हैं।
  • इस योजना के अंतर्गत सिंचाई क्षेत्र में लगभग 65% तथा ग्रामीण इलाकों में जल पूर्ति के लिए 85% केंद्र सरकार द्वारा योगदान डाला जाएगा।

अटल भूजल योजना 2021 के लाभ (Atal Bhujal Yojana 2021: Benefits)

  • इस योजना से स्थानीय समुदायों की भागीदारी से प्रत्येक क्षेत्र में जल जीवन मिशन के लिए संसाधनों को बढ़ाया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत जल संसाधनों को बढ़ाने से किसानों की आमदनी में भी वृद्धि होगी।
  • भू-जल प्रबंधन के लिए सरकार किसानों की मदद करेगी।
  • इस योजना के तहत बड़े पैमाने पर जल संरक्षण किया जाएगा तथा उन्नतफसल पद्धति को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
  • इस योजना के लागू होने से 78 जिलों में लगभग 8,350 ग्राम पंचायतों को लाभ प्राप्त होगा।
  • इस योजना का लक्ष्य 2,024 तक देश के प्रत्येक घर में साफ पानी पहुंचाने तथा जल संकट को खत्म करने का है।
  • जल संरक्षण से देश की स्थिति में भी सुधार होगा तथा देश का विकास ही सकारात्मक रूप से प्रभावित होगा।
  • प्रत्येक स्थिति में जल संकट से निपटने की निरंतर कोशिश इस योजना के तहत की जाएगी।
  • जल प्रबंधन में बेहतर प्रदर्शन के लिए ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों को वित्तीय रूप से सहायता प्रदान की जाएगी।
Atal Bhujal Yojana 2021
Atal Bhujal Yojana 2021

अटल भूजल योजना 2021 का कार्यान्वयन (Atal Bhujal Yojana 2021)

  • इस योजना को सुचारु रुप से लागू करने के लिए तथा हर जगह जल संरक्षण, जल प्रबंधन करने के लिए राज्यों में भूजल प्रबंधन संस्थान एवं नेटवर्क निगरानी और क्षमता निर्माण में सुधार के लिए समूह संगठित किए जाएंगे। उन समूह को उचित रूप से मजबूत बनाने की कोशिश की जाएगी।
  • इसके अतिरिक्त प्रत्येक राज्य का डाटा लेकर उस हिसाब से जल संरक्षण योजनाओं को तैयार किया जाएगा, मौजूदा योजनाओं के माध्यम से प्रबंधन प्रयासों को प्रबल किया जाएगा।
  • जिन राज्यों में इस योजना की ज्यादा आवश्यकता होगी, वहां पर डेटा विश्लेषण करने के पश्चात क्षमता और संस्थान निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा।
  • उन्नत और वास्तविक जल प्रबंधन में उन्नत डेटाबेस तथा पंचायत स्तर पर सामुदायिक नेतृत्व के तहत जल सुरक्षा योजनाओं को तैयार करने के साथ-साथ उन योजनाओं को योजनाबद्ध तरीके से चलाया जाएगा।
  • भारत सरकार और राज्य सरकार की अन्य योजनाएं जो पानी से संबंधित है, योजनाओं को भी इस योजना के साथ सम्मिलित करके प्रभावी ढंग से चलाया जाएगा।
  • सूक्ष्म सिंचाई, फसल विविधता, विद्युत जैसे मामलों के उपायों पर भी ध्यान देते हुए भूजल संस्थानों को उचित इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अटल भूजल योजना 2021 के तहत अन्य जानकारी (Atal Bhujal Yojana ki Jankari )

अटल भूजल योजना के तहत अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक ऑफिशियल वेबसाइट http://mowr.gov.in/schemes/atal-bhujal-yojana भी लांच की गई है, जहां पर जाकर लोग अटल भूजल योजना की जानकारी एवं इस योजना के कार्यान्वयन के तरीके देख सकते हैं।

वर्तमान स्थिति में आबादी बढ़ने और प्रदूषण बढ़ने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है, इस समस्या से समाधान के लिए ही इस योजना का आगमन किया गया है। इस योजना से पानी की समस्या को खत्म करने के प्रयत्न किए जाएंगे तथा लोगों के घरों तक स्वच्छ पानी पहुंचाने की भी कोशिश की जाएगी।

जल संरक्षण, जल प्रबंधन, वर्षा जल प्रबंधन तथा ग्राउंड वाटर लेवल मैनेजमेंट करने से जल संकट से काफी हद तक देश  उभर सकता है। सरकार द्वारा ऐसी नीतियां तैयार की गई है, जो देश के जल संकट को खत्म करने में सक्षम हैं। यह सरकार की अच्छी पहल है, सभी लोगों को सरकार की इस पहल के साथ-साथ खुद भी जल प्रबंधन के लिए निजी तौर पर कोशिश करनी चाहिए।

सरकारी योजना List 2021 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here