Mukhyamantri Abhinav Krishi Yantrapati Samman Yojana 2022 ओडिशा मुख्यमंत्री अभिनव कृषि यंत्रपति सम्मान योजना 2022 पंजीकरण प्रक्रिया

1
1200
Mukhyamantri Abhinav Krishi Yantrapati Samman Yojana 2022
Mukhyamantri Abhinav Krishi Yantrapati Samman Yojana 2022

ओडिशा सरकार ने अपने राज्य के किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु बहुत सारी योजनाओं की शुरुआत की है। इन्हीं में से एक योजना है मुख्यमंत्री अभिनव कृष्ण यंत्रपति सम्मान योजना। इस योजना की घोषणा माननीय श्री प्रदीप महारथी जी द्वारा मई 2018 में की गई थी। यह योजना Agriculture and farmers empowerment minister of Odisha द्वारा चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत विभागीय अधिकारी राज्य अथवा जिले  के किसानों का चुनाव करेंगे और उन्हें वित्तीय सम्मान प्रदान करेंगे।

इस योजना के अंतर्गत उन किसानों को वित्तीय सम्मान प्रदान किया जाएगा; जिन किसानों ने एग्रीकल्चर से संबंधित उद्योगों अथवा फैक्ट्रियों के लिए खेती-बाड़ी संसाधन तैयार किए हैं। जिन किसानों ने खेती को सफलतापूर्वक निभाया है और नए आविष्कार किए हैं। उन किसानों को राज्य सरकार द्वारा सम्मान प्रदान किया जाएगा।

विषयसूची

ओडिशा मुख्यमंत्री अभिनव कृषि यंत्रपति सम्मान योजना 2022 का उद्देश्य (Odisha Mukhyamantri Abhinav Krishi Yantrapati Samman Yojana 2022: Objectives)

जिन किसानों ने एग्रीकल्चर में नई खोजें की है और एग्रीकल्चर से संबंधित उद्योगों में योग्यदान दिया है। उन किसानों को उचित सम्मान प्रदान करके किसानों का मनोबल बढ़ाना ही इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। जब दूसरे किसान देखेंगे कि उन्हीं की तरह काम करने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा इनाम प्रदान किया जा रहा है। तो अन्य किसान भी अपनी तरफ से रुचि दिखाएंगे और नई तरीके से खेती बाड़ी करने लगेंगे।

ओडिशा मुख्यमंत्री अभिनव कृषि यंत्रपति सम्मान योजना 2022 की विशेषताएं (Odisha Mukhyamantri Abhinav Krishi Yantrapati Samman Yojana 2022: Features)

  • मुख्यमंत्री अभिनव कृषि यंत्र प्रति सम्मान योजना को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार का सहयोग प्राप्त है।
  • इस योजना के अंतर्गत स्टेट अथवा डिस्ट्रिक्ट लेवल पर प्रभावशाली किसानों का चयन किया जाएगा।
  • 90 किसान राज्य के अलग-अलग जिलों से चुने जाएंगे एवं 11 सबसे प्रभावशाली शख्सियत वाले किसानों को अपना योग्य दान करने के लिए/ नई खोजें खोजें करने के लिए सरकार द्वारा चुना जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को इनाम देने का सरकार का यही कारण है किकिसानों को नई तकनीक और नए खेती-बाड़ी तरीके अख्तियार करने के लिए प्रेरित किया जाए।

ओडिशा मुख्यमंत्री अभिनव कृषि यंत्रपति सम्मान योजना 2022 के लाभ (Odisha Mukhyamantri Abhinav Krishi Yantrapati Samman Yojana 2022: Benefits)

  • इस योजना के अंतर्गत जब किसानों को नकद राशि मिलेगी तो उनका हौसला भी बढ़ेगा।
  • चुने गए 101 किसानों को राज्य सरकार द्वारा नकद इनाम दिया जाएगा।
  • गांव में रहने वाले कृषक जिन्होंने कई प्रकार के खेती-बाड़ी संसाधन इजाद किए हैं; उन किसानों को भी इस योजना के अंतर्गत लाभ दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ यह भी होगा कि किसानों ने जो खेती उपकरण तैयार किए हैं। उनको कंपनियों में भेजा जाएगा और वह कंपनियां किसानों को अपना उद्योग स्थापित करने के लिए मदद करेंगी।
  • इसकेअलावा पंजीकृत किसानों को हर महीने ₹20,000 तक की राशि प्रदान की जाएगी। यह केवल उन किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी, जिन किसानों की खेती उपकरण कंपनियों में चुन लिए गए हैं।
  • खेती-बाड़ी के अद्भुत उपकरण और नए तरीके से उपकरणों का इस्तेमाल करने वाले किसानों को सरकार द्वारा डेढ़ लाख का पैकेज भी प्रदान किया जाएगा।
  • पहले नंबर पर चुने गए स्टेट लेवल के स्किसानों को 2 लाख का नकद इनाम दिया जाएगा।
  • दूसरी पोजीशन पर आने वाले डिस्ट्रिक्ट लेवल पर चुने 90 किसानों कोडेढ़ लाख की नकद राशि दी जाएगी।
  • तीसरे स्थान पर रहने वाले किसानों को 1 लाख की नकद राशि प्रदान की जाएगी।

ओडिशा मुख्यमंत्री अभिनव कृषि यंत्रपति सम्मान योजना 2022 सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश (Odisha Mukhyamantri Abhinav Krishi Yantrapati Samman Yojana 2022: Guidelines)

  • इस योजना का लाभ केवलओडिशा राज्य के किसानों को ही मिलेगा, अन्य राज्य के किसान इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त नहीं कर सकते।
  • केवल किसान लोग ही योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं, अन्य व्यवसाय वाले नागरिक इस योजना के अंतर्गत कोई आवेदन नहीं कर सकते।
  • किसानों को अपनी खेती की डिटेल भी देना अनिवार्य होगा, इसी से सुनिश्चित होगा कि किसान वर्तमानमें खेती-बाड़ी कर रहा है।
  • किसान ने जो उपकरण तैयार किया है, उसकी सारी जानकारी भीविभाग में देनी अनिवार्य है; तभी वे इस योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकता है।

ओडिशा मुख्यमंत्री अभिनव कृषि यंत्रपति सम्मान योजना 2022 आवश्यक दस्तावेज (Odisha Mukhyamantri Abhinav Krishi Yantrapati Samman Yojana 2022: Required Documents)

  • आधार कार्ड
  • मूलनिवासी पहचान पत्र
  • खेती-बाड़ी ब्यौरा
  • बनाए गए उपकरण की डिटेल
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

ओडिशा मुख्यमंत्री अभिनव कृषि यंत्रपति सम्मान योजना 2022 पंजीकरण प्रक्रिया (Mukhyamantri Abhinav Krishi Yantrapati Samman Yojana 2022: Registration Process)

इस योजना के लिए पंजीकरण करने के लिए अभी तक ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ नहीं की गई है, परंतु अगर किसान पंजीकरण करवाना चाहता है तो उसे निम्नलिखित कदम उठाने होंगे ।

  • आवेदक कोनजदीकी कृषि आधारित विभाग में जाना होगा।
  • इसके उपरांत वहां से एप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा।
  • इस एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भरने के उपरांत अधिकारियों को यह फॉर्म जमा करवाना होगा।
  • कृषि विभाग द्वारा ही एक सूची तैयार की जाएगी जिसके तहत कृषकों को इनाम प्रदान किए जाएंगे।
  • उस सूची की सारी जानकारी विभाग से ही प्राप्त होगी।

कृषकों की हौसला अफजाई के लिए शुरू की गई योजना किसानों को बहुत लाभ पहुंचाएगी। किसानों को नए उपकरण इस्तेमाल करने का उनको अपने हिसाब से तैयार करने का हौसला मिलेगा। जब वह खेतीबड़ी उपकरण बना रहे होंगे तो उन्हें यह विश्वास होगा कि उनके राज्य की सरकार उन्हें हर प्रकार की सहायता प्रदान करेगी। उनके द्वारा बनाए गए उपकरणों का इस्तेमाल न केवल उपकरण तैयार करने वाला किसान करेगा बल्कि अगर वह उपकरण राज्य सरकार द्वारा चुन लिया जाता है तो उसका इस्तेमाल राज्य के बाकी किसान भी कर पाएंगे और इसका फायदा उपकरण तैयार करने वाले किसान को होगा।

राज्य सरकार द्वारा बनाई गई योजना किसानों को नए संसाधन इजाद करने की प्रेरणा देगी। उन्हें नए तरीके की खेती करने का हौसला भी प्रदान करेगी। आर्थिक तौर पर किसानों को लाभ भी पहुंचेगा। इसके साथ-साथ राज्य के बाकी किसान जब नई तकनीक से खेती करेंगे तो राज्य को भी बहुत फायदा पहुंचेगा।

ओडिशा सरकारी योजना 2022 सरकारी योजना List 2022 प्रधानमंत्री सरकारी योजना 2022

1 COMMENT

  1. Good Afternoon sir. I am founder and innovater of Alphaev technologies private limited and I am from cuttack odisha. I was applied for mukhyamantri krishi yantrapati sanman around 1 year ago but still now no information about results. No contact details nor any help desk for any kind of query.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here